शहरी क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों की सामग्री का किया वितरण

Feb 15 2022

ग्वालियर। पदमा विद्यालय में मंगलवार को शहरी क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों के लिए परीक्ष सामग्री का वितरण किया गया।
सुबह से ही पदमा विद्यालय में परीक्षा में डयूटी देने वाले शिक्षकों का आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया और दोपहर तक सामग्री का वितरण जारी रहा। इस दौरान परीक्षा में डयूटी दे रहे शिक्षकों को अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए साथ ही बारी-बारी से परीक्षा सामग्री का वितरण किया। 
ज्ञात रहे कि 17 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा व्यवस्थित तरीके से सपन्न हों इसके लिए शिक्षा विभाग के साथ-साथ प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों की परीक्षा सामग्री का वितरण किया गया था जबकि मंगलवार को शहर के परीक्षा केन्द्रों की सामग्री शिक्षकों को प्रदान की गई।