बच्चे के लिए कैंसर जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया

Feb 15 2022

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर नॉर्थ के द्वारा स्वामी विवेकानंद नीडम में बच्चों के कैंसर के संबंध में देश के विभिन्न राज्यों से आए उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के दूर-दूर इलाकों से मजदूरी के लिए आए हुए परिवार एवं उनके बच्चे जो विवेकानंद नीडम में मजदूर पाठशाला में पढ़ते हैं, जहां बच्चों  को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है, उनके लिए कैंसर जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय चाइल्डहुड कैंसर दिवस पर बच्चों में कैंसर जागरूकता अभियान पर एक छोटा सा अभियान चलाया गया जिसमें बिरला हॉस्पिटल से कैंसर सर्जन डॉक्टर अमोल सिंघल के द्वारा सभी को अपने सरल एवं साधारण शब्दों से बच्चों में होने वाले कैंसर के लक्षण और कैंसर किस तरह से होता है, और उसकी रोकथाम बचपन में ही किस तरह से की जा सकती है उसके लिए क्या-क्या नहीं करना चाहिए, क्या-क्या करना चाहिए इसकी जानकारियां बच्चों और उनके परिवारों के सदस्यों को दी गई। कैंसर चिकित्सक डॉक्टर अमोल सिंगल के द्वारा बाल्यावस्था में बच्चों द्वारा धूम्रपान का सेवन तंबाकू का सेवन अन्य प्रकार के नशे के कारण होने वाले कैंसर के लक्षणों से बच्चों को अवगत कराया गया।
इस अभियान में हमारे साथ सुनील गोयल, जगदीश शरण गुप्ता, मयंक श्रीवास्तव, नलिनी सारस्वत, क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शरद सारस्वत द्वारा किया गया।