अंतरजातीय विवाह रोकने के लिए महासभा ने ऑनलाइन परिचय सम्मेलन कराया
Feb 15 2022
ग्वालियर। अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा द्वारा समाज के एंड्रॉयड ऐप के माध्यम से ऑनलाइन परिचय समेलन कराया गया, जिसमें सर्वप्रथम महाराजा महासेन की पूजा अर्चना कर आरती की गई।
महामंत्री श्रीमती मीना गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन परिचय सम्मेलन में लश्कर, ग्वालियर, मुरार, डबरा, नरवर, बानमौर, नूराबाद, मुरैना, अंबाह, पोरसा, गोहद, मेंहगांव, आगरा, झांसी, एतमादपुर, अजमेर, बड़ौदा, गुना, शिवपुरी, बेंगलुरु, पुणे, मुंबई, इंदौर, भोपाल, गुडग़ांव, नोएडा,्र गाजियाबाद, दिल्ली, पटियाला,्र लखनऊ, कानपुर, देहरादून तथा विदेश में रहने वाले समाज बंधु जुड़े एवं अविवाहित बच्चों का परिचय कराया गया। परिचय सम्मेलन के द्वारा कई समाज बंधुओं ने अपने-अपने विचार रखें, जिसमें ऑनलाइन परिचय सम्मेलन कराने की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से होने वाले व्यय की बचत की जा सकेगी। परिचय समेलन के प्रभारी आकाश चांदिल थे, मंच का संचालन महामंत्री श्रीमती मीना गुप्ता ने किया।
ऑनलाइन परिचय सम्मेलन कराने की भूमिका बनाने एवं तैयारी करके आने वाले प्रतिभागियों के बायोडाटा बनाने एवं प्रचार प्रसार करने में मीडिया प्रभारी संजय गोयल का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में प्रकाशचंद मांडिल ने अपने उद्बोधन में सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनको जल्द से जल्द अच्छा जीवन साथी मिले। उन्होंने समय-समय पर्र समाज बंधुओं से जो सहयोग दान के रुप में मिला है, उसके लिए उनका आभार व्यक्त किया। प्रकाशचंद मांडिल ने कहा कि आने वाले समय में जो योजना बाकी है, उनको पूर्ण करने का आश्वासन दिया और 6 मार्च 2022 रविवार को फिर से ऑनलाइन परिचय समेलन कराने की घोषणा करते हुए सभी समाज बंधुओं से अपील कर कहा कि जो इस ऐप में जुडऩे से रह गए हो अति शीघ्र एप् से जुड़े।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









