सेनेट्री नैपकिन दे कर बच्चों को दी जानकारी

Feb 15 2022

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर प्रियदर्शनी द्वारा गवर्नमेंट गल्र्स स्कूल कैंटोलमेंट मुरार में जाकर वहां की बच्चियों को सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया, साथ ही उन बच्चियों को इसके यूज के बारे में और उस समय आने वाले शारीरिक बदलाव के बारे में बताया गया। साथ ही किस तरीके से हमें उस समय में हाइजीन का ध्यान रखना है, इसके बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजलि बत्रा ने की, आभार सुमन मदन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में स्कूल की प्रिंसिपल अर्चना  उपस्थित रही। साथ ही क्लब की विजेता सिंह चौहान द्वारा बच्चों से महावारी के समय में आने वाली परेशानियों के बारे में बात की गई।