ग्रामीण क्षेत्र की परीक्षा सामग्री का किया वितरण

Feb 14 2022

ग्वालियर। सोमवार को पदमा विद्यालय में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में संचालित होने वाली बोर्ड परीक्षा की सामग्री का वितरण किया गया। सुबह से ही परीक्षा में डयूटी कर रहे लोगों का पदमा विद्यालय पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था और यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। अधिकारियों ने परीक्षा सामग्री का बारी-बारी से वितरण कर डयूटर में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।