नाइट कफ्र्यू फेल, देर रात तक लगा रहता है लोगों का हुजूम
Feb 14 2022
ग्वालियर। कोरोना की तीसरी लहर में अचानक से आई गिरावट के साथ ही सरकार ने भी अधिकांश पाबंदिया वापस क्या ले ली लोग एक बार फिर से नासमझ हो गये और जिधर देखो उधर लोगों का सुबह से लेकर देर रात तक हुजूम सा लगा रहता है ना तो लोगों में पुलिस का खौफ रहा और ना ही कोरोना का आज बाजारों से लेकर विवाह स्थलों पर मध्य रात्रि तक ना सिफऱ् लोगों का आना जाना लगा रहता है बल्कि लोग एक दूसरे के साथ इस प्रकार से चिपक-चिपक कर बातचीत कर रहे है मानो शहर से कोरोना पूरी तरह से गायब हो गया हो।
कुछ दिन पहले ही कोरोना के मरीजो की संख्या सेकड़ों में थी और स्तिथि दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही थी अचानक ऐसा या जादू हुआ कि कोरोना की तीसरी लहर आई और चली भी गई। यहा यह बताना जरूरी है कि कोरोना की तीसरी लहर का असर बच्चों पर पड़ रहा है बावजूद इसके सरकार ने ना सिर्फ स्कूल पूरी क्षमता के साथ खोल देने के निर्देश दे दिये बल्कि बोर्ड के एग्ज़ाम भी पूर्व निर्धारित तारीख से कराने का निर्णय भी ले लिया।
सरकार के निर्णय के बाद लोग इतने लापरवाह हो गये कि न तो मास्क लगा रहे है और ना ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। सरकार के निर्णय के बाद पुलिस और प्रशासन भी सुस्त सा पड़ गया है न मास्क और सामाजिक दूरी का पालन कराया जा रहा है और ना ही रात्रि के समय लोगों को रोका जा रहा है जिसके कारण शहर में मध्य रात्रि के बाद भी लोगों की भारी भीड़ सड़कों पर नजर आ रही है। दीवाली के बाद भी सरकार ने विवाह समारोह में खुली छूट दे दी थी और उसका अंजाम यह हुआ कि सेकड़ों की संख्या में कोरोना के मरीज मिलने लगे और सरकार को पाबंदिया लगाने के लिए विवश होना पड़ा अगर अभी भी आमजन नहीं सुधरे और कोरोना महामारी के प्रति सजग नही हुए तो एक बार फिर से कोरोना शहर को अपनी चपेट में ले लेगा और स्तिथि को संभालना मुस्किल हो जायेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









