'जहां डाल डाल पर सोने की चिडिय़ा करती है बसेरा...Ó 'मां तुझे सलामÓ देशभक्ति कार्यक्रम का समापन
Feb 14 2022
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवं यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में मां तुझे सलाम के नाम का देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन 13 फरवरी को देर शाम इंदरगंज चौराहे पर किया गया। आयोजन के प्रारंभ होते ही सपूर्ण इन्द्रगंज चौराहे का माहौल देशभक्ति गीतों पर संगीतमय हो गया लोगों ने आयोजन में रुककर देश प्रेम भक्त होने का परिचय दिया।
संस्था के संजय क_ल एवं रामनारायण मिश्रा पदाधिकारियों ने बताया कि इस देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक आयोजन में प्रतिभागी को देश भक्ति गाने पर डांस की प्रस्तुति दी। प्रतिभागियों ने एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य की प्रस्तुति मंच से दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री माया सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल उपस्थित थे।
पुरस्कार वितरण में विधायक सतीश सिंह सिकरवार व भांडेर के पूर्व विधायक धनश्याम पिरोनिया विधायक दिमनी रविन्द्र तोमर उपस्थित थे। इस देशभक्ति के आयोजन के दौरान सपूर्ण इंदरगंज चौराहे को तिरंगा थीम पर सजाया गया था। आयोजन समिति में राकेश अग्रवाल,धीरज गोयल, शैलेन्द्र माहौर, दीपक अग्रवाल, भूपेंद्र शर्मा गौरव सिंघल अशोक जैन देवेन्द्र बांदिल थे कार्यक्रम का संचालन दीपक अग्रवाल ने किया आभार व्यक्त अशोक जैन ने किया अतिथियों को स्मृति चिन्ह संजय क_ल राम नारायण मिश्रा ने भेंट किए।
कार्यक्रम में बानी पाठक द्वारा जहां डाल डाल पर सोने की चिडिय़ा करती हो बसेरा भाविका शर्मा द्वारा दुल्हन चली के साथ-साथ सालवी द्विवेदी, नित्या पाठक, दुष्यंत झा, आयुष गोयल, अनिका गुप्ता, प्रेम वाधवानी, रितिका शिवहरे, आरती शर्मा द्वारा एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









