जनसहयोग के माध्यम से ग्वालियर स्मार्ट सिटी बनेगा-जयति सिंह
Feb 14 2022
ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा आयोजित साप्ताहिक वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह मौजूद रहीं। मुख्य वक्ता ने युवाओं से बात करते हुए कहा प्रशासनिक सेवा को सिर्फ नौकरी न समझें ये देश की सेवा करने का एक मौका देती है। जिससे हम समाज में ज्यादा से ज्यादा बदलाव ला सकते है। अपने काम से प्यार करें जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करे तथा अनुशासन के साथ लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर काम करे। सफलता आपके कदम अवश्य चूमेगी वक्ता ने अपने द्वारा स्मार्ट सिटी के लिए किये जा रहे कार्यों को विस्तार से साझा किया। जिसमें आईटीएमएस सिस्टम, फसाड लाइटिंग, थीम रोड आदि शामिल थे। तथा उन्होंने ग्वालियर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जनसहयोग की गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा युवाओं के लिए किये जा रहे कार्य की जयति सिंह ने सराहना की, तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की वेबिनार संचालन मानसी चौहान ने किया तथा आभार व्यक्त फांउडेशन संस्थापक आकाश बरूआ ने किया। इस अवसर पर प्रज्ञा श्रीवास्तव, सुमित शर्मा, आयुषी अग्रवाल, तान्या तोमर सोम्या तोमर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









