शिविर में एकत्रित किया 30 यूनिट रक्त

Feb 14 2022

ग्वालियर। हार्ट बीट फाउंडेशन के द्वारा गोविंदपुरी चौराहे के पास हार्ट बीट फाउंडेशन संस्था के ऑफिस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें युवाओं के द्वारा 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। संस्था के प्रमुख आलोक बेंजामिन के द्वारा युवाओ को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया एवं उनके मन में रक्तदान के प्रति जो भ्रांतिया है उनको दूर किया गया। रक्त एकत्रित करने के लिए रेडक्रॉस ब्लड बैंक की टीम ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया। कोरोना के कारण ग्वालियर शहर में रक्त की अत्यधिक आवश्यकता होने के कारण और भी सामाजिक संस्था रेडक्रॉस ब्लड बैंक के साथ रक्तदान शिविर लगाकर पीडि़त मानवता की सेवा में सहयोग प्रदान कर सकते है। कैप के लिए रेडक्रॉस के पीआरओ सुरेन्द्र कुशवाह 09827593365 के नबर पर सपर्क कर सकते है।