हिन्दू सेना ने वैलेन्टाइन डे मना रहे युवक-युवतियों को खदेड़ा
Feb 14 2022
ग्वालियर। सोमवार को वैलेन्टाइन डे को लेकर शहर भर में पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी प्रकार का उपद्रव ना हो बाबजूद इसके कई स्थानों पर हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं ने युवक-युवतियों को ना सिर्फ खदेड़ा बल्कि उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया।
हर साल की तरह इस साल भी वैलेन्टाइन डे पर हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही शहर के विभिन्न पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों किला और चिडिय़ाघर आदि पर डेरा डाल लिया। इस दौरान जो भी युवक-युवती पार्कों व किला आदि पर साथ-साथ घूमते या फिर बैठे नजर आए उन्हें खदेड़ दिया। उधर पार्क व अन्य स्थलों पर किसी प्रकार का उपद्रव ना हो इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और उपद्रवियों पर नजर रखी। फूलबाग स्थित पार्क पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तेनात रहा।
वैलेन्टाइन डे को लेकर जहां शहर के पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर अच्छी खासी भीड़ रही वहीं शहर के मॉल और बाजारों में भी युवक-युवतियों की अच्छी खासी भीड़ रही और उन्होंने जमकर गिफ्ट आदि की खरीदारी की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









