चित्रांश कैंडल जलाकर पुलवामा के शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

Feb 13 2022

चित्रांश कैंडल जलाकर पुलवामा के शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि ग्वालियर । चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन  (CIWO) के राष्ट्रीय सचिव अमन प्रकाश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की विगत 3 वर्ष पहले सुनियोजित षड्यंत्र के तहत पुलवामा में 40 सेनानी आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। आज 14 फरवरी 2022 को ह्रदय व्यथित घटना को 3 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं सेनानियों की इस शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। उन अमर शहीदों को याद करते हुए गोविंदपुरी चौराहे पर शाम 6 बजे चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी कैंडल जलाकर अमर शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम  श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री नूतन श्रीवास्तव संभागीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव के साथ जिले की कार्यकारिणी पदाधिकारी महिला पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.