.एक सौ एक कलशों के साथ निकलेगी वृद्ध आश्रम की भागवत कथा की कलश यात्रा.01 मार्च से शुरू हुई भागवत में शामिल होंगे कई संत

Feb 13 2022

ग्वालियर। माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम में 1 मार्च को होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियों को लेकर आज एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सुप्रसिद्ध भागवताचार्य श्री घनश्याम शास्त्री जी मौजूद रहेमाधव बाल निकेतन एवं वृद्धाश्रम में आज 1 मार्च को होने वाली भागवत कथा की तैयारियों के लिए इस बैठक में संस्था के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव ने अधिक जानकारी देते हुए बताया की विगत 1 फरवरी को प्रतिवर्ष होने वाली श्रीमद् भागवत कथा कोविड-19 के नए संक्रमण को देखते हुए रद्द कर दी गई थी, जो कि 1 मार्च महाशिवरात्रि के दिन शुरू होगी । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रीमद् भागवत कथा के लिए एक सैकड़ा से अधिक कलशों के साथ पड़ाहय वाली माता नई सड़क से निकलेगी। जो कि पुष्प वर्षा के साथ माधव बाल निकेतन एवं वृद्धाश्रम पहुंचेगीं। 1 मार्च 2022 मंगलवार को कथा शुभारंभ 7 मार्च 2022 सोमवार को कथा समापन 8 मार्च 2022 को हवन आहूति एवं प्रसाद वितरण होगा। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों के परम पूज्य संतो के दर्शन होंगे और उनके प्रवचन से श्रद्धालु लाभान्वित भी होंगे। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध भगवताचार्य श्री घनश्याम शास्त्री जी करेंगे ।भागवत कथा में परीक्षित आश्रम के अध्यक्ष श्री पवन भटनागर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती विजय लक्ष्मी भटनागर रहेंगीं। भागवत कथा की बैठक में संस्था के अध्यक्ष पवन भटनागर चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव प्रभारी सचिव श्याम श्रीवास्तव सह सचिव मनोज दुबे संस्था अधीक्षिका सीमा सक्सेना हरिओम शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे..