वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय डॉ मानस मनोहर जी दुबे की श्रद्धांजलि

Feb 13 2022

मानस के प्रसिद्ध विद्वान वक्ता, तुलसी मानस प्रतिष्ठान के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय डॉ मानस मनोहर जी दुबे  की श्रद्धांजलि सभा आज मानस भवन फूलबाग परिसर,लश्कर ग्वालियर पर आयोजित की गईश्रद्धांजलि सभा में संस्था के अध्यक्ष श्री अभय पापरीकर सहित सचिव सर्वश्री महेश मुद्गल, उमेश उप्पल ,राकेश दीक्षित, दुष्यंत साहनी ,रामबाबू कटारे ,पारीतोषशर्मा, मनीष चंद्र व्यास ,राम कुमार सक्सेना, योगेश गुप्ता आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किएडॉ मानस मनोहर दुबे जी ने मराठी भाषा का प्रसिद्ध धार्मिक ग्रंथ दासबोध का हिंदी अनुवाद के साथ-साथ हिंदी में कई धार्मिक ,साहित्यिक किताबों का लेखन भी किया है। उन्हें हिंदी ,मराठी ,संस्कृत आदि कई भाषाओं का ज्ञान था