जेसीआई ग्वालियर गुरुकुल का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न

Feb 13 2022

ग्वालियर- जेसीआई ग्वालियर गुरूकुल का शपथग्रहण समारोह एक निजी होटल में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि स्वच्छ भारत की ब्रांड एम्बेस्डर डॉ. संदीपा मल्होत्रा विशिष्ट अतिथि के जेसीआई इंडिया के नेशनल डायरेक्टर जे.एफ.एस. लक्ष्मण शर्मा, गेस्ट ऑफ़ ऑनर मंडल अध्यक्ष जेसीआई सेनिटर अजीत गुप्ता  एवं शपथ विधि अधिकारी मंडल उपाध्यक्ष जे.एफ.एम. विवेक खंडेलवाल  एवं संस्था कि मेंटर जेसी नम्रता महाडिक उपस्थित थे। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष जेसी सुनील मिश्रा जी ने वर्ष 2021 की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी जिसमें वर्ष भर हुये कार्यक्रम की जानकारी दी। शपथ विधि अधिकारी मंडल उपाध्यक्ष जे एफ एम विवेक खंडेलवाल ने वर्ष 2022 के लिए एच जी एफ अभिषेक त्रिपाठी को अध्यक्ष पद की शपथ दिलवाई। जेसी जितेंद्र गुप्ता सचिव व जेसी प्रफुल गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद का शपथ ग्रहण कराया गया। नए सदस्यों को जेसी की शपथ मंडल अध्यक्ष जेसिआई सेनिटर अजीत गुप्ता जी ने दिलवाई। जेसीआई इंडिया के नेशनल डायरेक्टर जे एफ एस लक्ष्मण शर्मा जी ने सदन को जेसी के उद्देश्यों से अवगत कराया। मास्टर ऑफ सेरेमनी संचालन जेसीरेट प्रिया केशरवानी जी, जेसी अतुल शर्मा जी ने किया।आभार सेकेट्री जेसी जितेंद्र गुप्ता जी ने किया।