पुलिस ने पकड़ी चोरों की गैंग, लाखों रुपए के जेवर और 15 कारतूस बरामद

Feb 13 2022

ग्वालियर। थाना विश्वविद्यालय पुलिस ने चार शातिर नकबजनों को लाखों की चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। गैंग से 6 बड़ी चोरियों का भी खुलासा पुलिस ने किया है। रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों को बताया कि मुखबिर नेे टिप दी कि थाना विश्वविद्यालय एवं थाटीपुर क्षेत्र में हुई चोरियों में संलिप्त नकबजन को सिंधिया नगर के आसपास देखा गया है। सूचना मिलने के बाद तीन शातिर चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उनके द्वारा थाना विवि में चार व थाना थाटीपुर में दो वारदातें स्वीकारी गईं।
चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने डायमंड की एक रिंग, एक सोने की अंगूठी, एक सोने के टॉप्स, 315 बोर के 15 कारतूस, एक चांदी का ग्लास, समेत एक लेपटॉप, एक सोने का हार कीमती करीबन & लाख 50 हजार का माल बरामद किया। 
झांसी रोड पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
इधर झांसी रोड थाना पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार 19 जनवरी को रोहित चव्हाण पुत्र अरविंद निवासी कबूतर की हाट ने पुलिस को बताया कि उसके यहां चोरी हुई है। विवेचना के दौरान आसपास के सीसीटीही फुटेज सर्च किए गए। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना झांसी रोड के पंचवटी वस्त्र नगर के के ऑफिस में हुई चोरी में संलिप्त चोर को डीडी नगर में देखा गया है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उक्त चोर ने अन्य के साथ चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपियों से 1.60 लाख में से 95 हजार रुपए बरामद किए। शेष रकम के संबंध में पूछताछ की जा रही है।