स्वर कोकिला लता मंगेशकर को स्वरांजली कार्यक्रम में दी श्रद्धांजलि

Feb 13 2022

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वर कोकिला लता मंगेशकर को समर्पित स्वरांजली कार्यक्रम का आयोजन 12 फरवरी  को स्थानीय इन्द्र गंज चौराहे पर किया गया। यहां आयोजन शाम 7 बजे से रात्रि 9:30 तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने समां बांध दिया। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल एवं आयोजन सचिव राकेश अग्रवाल ने बताया की भोपाल की प्रयाख्त गायिका सुहासिनी जोशी ने लता मंगेशकर के चुनिंदा गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। सुहासिनी जोशी को मध्यप्रदेश शासन द्वारा लता मंगेशकर पुरस्कार से भी समानित किया जा चुका है।
आयोजन में मुख्य अतिथि प्रद्युन सिंह तोमर ऊर्जा मंत्री मध्यप्रदेश शासन थे। अध्यक्षता संत कृपाल सिंह ने की तथा विशिष्ट अतिथि रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक, धनश्याम पिरोनिया पूर्व विधायक भांडेर भी उपस्थित थे।
कलाकारों एवं अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल आयोजन सचिव राकेश अग्रवाल के साथ साथ आयोजन समिति ने किया। आयोजन में सपूर्ण इन्द्रगंज चौराहे पर लता मंगेशकर के चित्र लगाएं गये थे। इस आयोजन में प्रयात गायिका सुहासिनी जोशी द्वारा 'ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानीÓ सहित लता मंगेशकर द्वारा गाये चुनिंदा गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। उनके साथ ही इनके सहयोगी कलाकार भोपाल के नितिन नंदेश्वर ने भी अपनी प्रस्तुति मंच से दी। इस मौके पर रामनारायण मिश्रा, धर्मेन्द्र सारस्वत को संयोजक एवं दीपक अग्रवाल, दीपक पमनानी, डॉ मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, विवेक सेठी, संजय जोशी, आशीष पारिख थे। संचालन दीपक अग्रवाल ने किया सभी को स्मृति चिन्ह संजय क_ल वह राकेश अग्रवाल ने भेंट किए।