रात को शीतलहर, सुबह तक दिखा प्रभाव

Feb 13 2022

ग्वालियर। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से ग्वालियर में सुबह और रात में ठंड बढ़ गई है। हाइवे पर शीतलहर की स्थिति है और वहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उार से आने वाली ठंडी हवाओं की गति कम है। इसके चलते ही तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
रविवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। इससे ठंड भी थोड़ी कम होगी। शनिवार को मौसम शुष्क रहा। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से मौसम ठंड रहा। अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से दोपहर की धूप भी राहत भरी रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी और इसके प्रभाव से ठंड भी कम होगी।