पदमा विद्यालय के स्ट्रॉग रूम में आई परीक्षा सामग्री, पुलिस तैनात

Feb 13 2022

ग्वालियर। माशिमं भोपाल से 17 फरवरी से शुरू होने वाली 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षा की सामग्री मुय केन्द्र पद्मा स्कूल में पहुंच गई। परीक्षा सामग्री को स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। आज 14 फरवरी को ग्रामीण और 15 फरवरी को शहरी क्षेत्रों में बने परीक्षा केंद्रों को यह सामग्री वितरित की जाएगी।
गौरतलब है कि जिले में आगामी 17 व 18 फरवरी से शुरू होने वाली हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार जिले में हाई स्कूल के 29004 और हायर सेकेंड्री के 21158 छात्र परीक्षा देंगे। इसके लिए जिले 95 केंद्र तैयार किए गए हैं। इनमें से 41 केंद्रों को संवेदनशील माना गया है, वहीं छह केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। रविवार पद्मा विद्यालय में पुलिस का पहरा दिखाई दिया। यहां सामाग्री वितरण के दौरान भी सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।