केंद्रीय मंत्री तोमर ने कृषि विश्वविद्यालय में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया
Feb 13 2022
ग्वालियर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सेंटर फार एग्रीबिजनेस इनक्यूबेशन एंड एंटरप्रनयोरशिप के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय परिसर में लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से इस सेंटर का निर्माण हुआ है। इस अवसर पर नाबार्ड के चेयरमैन डा जीआर चिंतला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जबकि विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश के उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह भी मौजूद थे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोमर को कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना से अब तक किए गए कार्यों के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही इसके एक फोल्डर का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की पीड़ा को समझा और उनकी आय दोगुना करने का बीड़ा उठाया है। इसी दिशा में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे उनको मार्केट मिलेगा और मुनाफा बढ़ेगा। किसानों के लिए इक्यूबेशन सेंटर मील का पत्थर साबित होगा। अनाज की दलाली बंद होगी और मुनाफा सीधा किसान को मिलेगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नबार्ड के चेयरमैन डा जीआर चिंतला ने कहा कि आजादी के बाद जनसंख्या वृद्धि के कारण कृषि संसाधनों पर दबाव बढ़ गया है। अब सरकार के प्रयासों से कृषि उत्पादों की पैदावार बढ़ाने में सफलता मिल रही है। मोदी सरकार में 16.5 लाख करोड़ के ऋण दिए गए, और अब इसे 18 लाख करोड़ करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में मिशन मोड पर काम हो रहा है। कृषि क्षेत्र में निरंतर शोध हो रहे हैं,आने वाला समय हमारे लिए अमृत काल है। वहीं किसान क्रेडिट कार्ड पर पहले 50 करोड़ तक का क्रेडिट मिलता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 16.50 लाख करोड़ कर दिया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









