नातिन की शादी के रुपए ले गए चोर

Feb 12 2022

ग्वालियर। माधौगंज थाना क्षेत्र के सात भाई की गोठ निवासी 63 वर्षीय शंकुतला पत्नी कुशलपाल सिंह किरार ने शिकायत की है कि वह अपनी नातिन प्रियंका की शादी के लिए बैंक से सवा दो लाख रुपए निकालकर लाई थी और अलमारी में रख दिए थे। प्रियंका की शादी हजीरा में एक मैरिज गार्डन में आयोजित हो रही थी और वह शादी में रुपए ले जाना भूल गई। इधर चोरों ने सूना घर देखकर ताला तोड़ा और अलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवरों के साथ ही दो लाख बीस हजार रुपए चोरी कर ले गए। वारदात का पता उस समय चला जब रुपयों की शादी में जरूरत पडऩे पर वह वापस लौटी तो ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। चोरी गए सामान की कीमत करीब ढाई लाख से ज्यादा की है।