अभी दो दिन तक और परेशान करेंगी सर्द हवाएं

Feb 11 2022

ग्वालियर। उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण ग्वालियर अंचल में दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 13 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना है। उसके प्रभाव से तापमान में फिर बढ़ोतरी होने लगेगी। लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी हुई है। 
शुक्रवार सुबह सूरज समय पर निकला, लेकिन हवाओं की गति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। अभी सर्द हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन तक ये हवाएं लोगों को कड़कड़ी सर्दी का एहसास कराएगी।