पुलिस ने रेलवे स्टेशन से निकलते ही दंपती को पकड़ा, 15 किलो गांजा बरामद
Feb 11 2022
ग्वालियर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-1 के बाहर बिहार के दंपती को पुलिस ने पकड़ा है। दंपती के पास से पुलिस ने 15 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने जब्त गांजे की कीमत एक लाख 7 हजार रुपये के लगभग आंकी है। पिछले पांच दिन में स्टेशन से गांजे की दूसरी बड़ी खेप पकड़ी है। आरोपी गांजा विशाखापट्नम से लेकर आए थे और दिल्ली ले जा रहे थे। पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी दंपती से पूछताछ कर रही है। पुलिस के सामने बड़ा सवाल यह है कि आरोपी विशाखापट्नम से ग्वालियर तक का सफर ट्रेन से पूरा करते हैं। दिल्ली पुलिस से बचने के लिए यहां से बस से जाते हैं। विशाखापट्नम की तुलना में पांच गुना अधिक की कीमत में गांजे के दाम आसानी से मिल जाते हैं।
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि सूचना मिली कि प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर संदिग्ध महिला- पुरूष देखे गए हैं। इनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। इस सूचना पर सीएसपी (इंदरगंज) विजय भदौरिया व थाना प्रभारी पड़ाव विवेक अष्ठाना को आरपीएफ पुलिस के समन्वय के साथ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों महिला व पुरूष को निगरानी में लेकर इनके सामान की जांच की। सामान में दोनों के पास पांच पैकेट मिले। इन पैकेटों को खोलकर देखने पर पता चला इनमें गांजा था। इनका मौके पर ही वजन कराया गया। इन पैकेटों में 15 किलो 350 ग्राम गांजा मिला। गांजे के साथ पकड़े गए दोनों आरोपित ने स्वयं को पति-पत्नी बताया है।
गांजे के साथ पकड़े गए सोनेलाल पुत्र निरपाल साहनी निवासी मनियारी कासिमपुर मुजफ्फर नगर बिहार व उसकी पत्नी सावित्री साहनी को थाने लाकर पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांजा विशाखापट्नम से लेकर आए हैं और दिल्ली में एक व्यक्ति को यह पूरा माल देना था। दिल्ली में वह व्यक्ति स्वयं उनके मोबाइल पर संपर्क कर बताता कि उन्हें कहां मिलेगा। पुलिस दिल्ली के तस्कर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
दंपती ने बताया कि विशाखापट्नम में गांजा 2000 से 2100 रुपये में आसानी से मिल जाता है। दिल्ली में इसी गांजे के दाम 10 हजार रुपये किलो के लगभग मिल जाते हैं। 30 हजार रुपये की कीमत के गांजे के डेढ़ लाख रुपये के लगभग बच जाते हैं। 20 हजार रुपये आने-जाने में खर्च होने का अनुमान हैं। इस एक चक्कर पर उन्हें एक लाख रुपये मिलते हैं। माह में एक- दो चक्कर लगा लेते हैं।
विशाखापट्नम से यहां तक सफर में कोई सामान चेक नहीं करता है। इसलिए ग्वालियर तक आसानी से आ जाते हैं, लेकिन दिल्ली स्टेशन पर चेकिंग काफी सख्त होती है। कई बार सामान खोलकर देखते हैं। इसलिए पकड़े जाने की आशंका रहती है। इसलिए ट्रेन से सीधे दिल्ली जाने की जगह ग्वालियर उतर जाते हैं। यहां से दिल्ली तक सफर टुकड़ों में बस अन्य स्थानीय साधनों से पूरा करते हैं। इसलिए पकड़े जाने का रिस्क कम होता है।
पांच दिन पूर्व 20 किलो गांजा बरामद किया था
पांच दिन पहले पड़ाव थाना पुलिस ने प्लेटफार्म क्रमांक-4 के बाहर से सीतामड़ी बिहार के युवक को पकड़ा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाख 62 हजार रुपये की कीमत का 20 किलो गांजा बरामद किया था।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पड़ाव विवेक अष्ठाना, प्रकाश चैहान, मुकेष शर्मा, मोहित यादव, संजीता मिंज, प्रमोद शर्मा, संजीव यादव, राहुल जाट, इंदु, भानुप्रताप, अवधेष गुर्जर रविन्द्र सिंह, सुनील सिंह, दीपेन्द्र सिंह, शकील, वरूण की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









