जीआर मेडिकल कॉलेज में कोरोना वारियर्स के रूप में अच्छेद्र सिंह सम्मानित

Feb 11 2022

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर प्रियदर्शनी के द्वारा गजराराजा मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में कोरोना वैरीयस सम्मान समारोह का भव्य आयोजन आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माया सिंह (पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन) उपस्थित रहीं। साथ ही कार्यक्रम में गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ समीर गुप्ता, सुपरिटेंडेंट जयारोग्य चिकित्सालय डॉ आरकेएस धाकड़ सहित सुनील गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्वालियर अंचल के बड़े शासकीय अस्पताल में कोरोना काल के दौरान महती भूमिका का निर्वहन करने वाले 151 कोरोना वारियर्स का सम्मान किया गया।
गजराराजा मेडिकल कॉलेज के सभागार में लायंस क्लब प्रियदार्शनी के कार्यक्रम अंतर्गत फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यक्रम अधिकारी अच्छेद्र कुशवाह का सम्मान मध्य प्रदेश शासन की पूर्व मंत्री माया सिंह द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ग्वालियर ब्रांच के कार्यक्रम अधिकारी अच्छेद्र सिंह कुशवाह ने कोरोना काल में बहुत ही सराहनीय कार्य किया।
इस मौके पर लायंस क्लब ग्वालियर प्रियदर्शनी की अध्यक्ष अंजली बत्रा गुप्ता, सचिव सुमन मदान, कोषाध्यक्ष दीपिका जैन, लायन गुरप्रीत कौर, लायन उषा राठी, रचना मदान, लायन संध्या कथूरिया, लायन विजेता सिंह चौहान, लायन सुचेता मदान उपस्थित रही।