जलालपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जल्द करें चालू: सिलावट

Feb 11 2022

ग्वालियर। शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट शुक्रवार को ग्वालियर प्रवास पर हैं। श्री सिलावट सुबह शहर में जारी निर्माण कार्यों का जायजा लिया। जलालपुर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्लांट का काम पूरा हो चुका है, इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा है कि जब काम हो गया है तो इसे जल्दी चालू कराओ। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी अमित सांघी, निगमायुक्त किशोर कान्याल आदि मौजूद थे।
अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को बताया कि पूरी तरह कंप्यूटरीकृत 160 एमएलडी क्षमता के इस ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण पूर्ण हो चुका है। ट्रायल जारी है। इसके निर्माण पर लगभग 56 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह वर्ष 2035 तक ग्वालियर शहर की जरूरतों को पूरा करेगा। इस पर प्रभारी मंत्री ने उद्घाटन कराकर जल्द से जल्द प्लांट शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस अवसर पर पौधे रौंपे और निर्देश दिए कि सपूर्ण परिसर में वृहद पौद्यारोपण कर परिसर को हराभरा किया जाए। इसके बाद प्रभार मंत्री ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी जायजा लिया। यह प्लांट जलालपुर क्षेत्र में करीबन 68 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है।