आयूष अधिकारी की सेवा पुस्तिका गायब, मामला दर्ज ग्वालियर। आयुष अधिकारी की सेवा पुस्तिका उनके कार्यालय से गायब हो गई। घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिरोल थाना प्रभारी गजेन्द्र घाकड़ ने बताया कि डॉक्टर श्याम बाबू सोनी पुत्र राम भरोस्ी आयूष अधिकारी है। कुछ समय पूर्व उनके कार्यालय से उनकी सेवा पुस्तिका गायब हो गई। सेवा पुस्तिका गायब देखकर इसकी सूचना वरिष्ठ अफसरों को दी। जिसकी जांच के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

Feb 10 2022