डॉक्टर से मारपीट करने वाले दो दबोचे ग्वालियर। मरीज का हाल जानने आए तीन युवक, डॉक्टर की मारपीट कर भाग गए। घटना कंपू थाना क्षेत्र के जेएएच परिसर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को दबोच लिया हैकंपू थाना क्षेत्र स्थित जेएएच अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर शिवम जैन पुत्र सुरेश जैन बीते रोज अस्पताल में अपनी ड्यूटी कर रहे थे। तभी उनके पास शिवम राजावत, सूरज जादौन तथा एक अन्य युवक पहुंचा और अस्पताल में भर्ती मरीज की जानकारी मांगी। जब डॉक्टरों ने जानकारी नहीं दी तो युवकों ने डॉक्टर की मारपीट करना शुरू कर दिया और जब तक साथी डॉक्टर वहां पर पहुंचते आरोपी भाग निकले। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैडॉक्टरों ने पकड़े दोमारपीट कर भागे शिवम राजावत व सूरज जादौन जब भाग रहे थे तो डॉक्टरों ने उनका पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया हैवर्जनडॉक्टर की मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपियों पकड़ लिया हैरामनरेश सिंह यादव, टीआई कंपू
Feb 10 2022
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









