बाजार से आया और लगा ली फांसी .जनकगंज थाना क्षेत्र के जीवाजीगंज की घटना

Feb 10 2022

 
ग्वालियर। बाजार से आया युवक अपने कमरे में चला गया और फांसी लगाकर जान दे दी। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के प्रधान साहब का बाड़ा स्थित जीवाजीगंज की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते मृतक ने फांसी लगाकर जान दी हैजनकगंज थाना क्षेत्र के प्रधान साहब का बाड़ा निवासी 35 वर्षीय अजय शर्मा पुत्र हरि प्रकाश शर्मा बीते रोज बाजार से आया और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो वह फांसी के फंदे से लटका हुआ था। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस पहुंचाया। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है