ईओडब्ल्यू ने फर्म एंड सोसायटी के सहायक रजिस्ट्रार को 20 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

Feb 09 2022

ग्वालियर। ग्वालियर ईओडब्ल्यू ने बुधवार को दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुये रिश्वतखोर फर्म एंड सोसायटी के सहायक रजिस्ट्रार को दबोचा है। इससे पहले ईओडब्ल्यू ने बुधवार सुबह सवेरे पंचायत सचिव के यहां छापामार कर भारी मात्रा में संपत्ति पकड़ी है। यह पहला मौका है जब ईओडब्ल्यू ने एक के बाद एक दो कार्रवाईयां की है इससे रिश्वतखोर कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। 
जानकारी के अनुसार सोना चांदी व्यवसायी संघ के अध्यक्ष पुरूषोत्तम जैन ने अपने कर्मचारी हेमंत उपाध्याय निवासी सरस्वती नगर को संघ के पंजीयन के नवीनीकरण के लिए मोतीमहल स्थित फर्म सोसायटी के कार्यालय में सहायक पंजीयक फम्र्स एंड सोसायटी ग्वालियर एवं चंबल संभाग भगवान दास कुबेर के यहां भेजा था। नवीनीकरण हेतु रजिस्ट्रार के लिए 20 हजार की मांग की गई। जब आज रिश्वत की रकम जैसे ही हेमंत ने भगवानदास को दी तो पूर्व योजनानुसार ईओडब्ल्यू ने उसे दबोच लिया। उसके पास से 20 हजार की रिश्वत की रकम भी बरामद की गई।