स्वामी विवेकानंद सेवा समिति ने किया ज्योति भदोरिया को सम्मानित
Feb 09 2022
ग्वालियर। स्वामी विवेकानंद सेवा समिति ने माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम लक्ष्मीगंज में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाली बहन ज्योति भदोरिया को किया सम्मानित। इस अवसर पर माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम के चेयरमैन एवं स्वामी विवेकानंद सेवा समिति के संस्थापक नूतन श्रीवास्तव ने अधिक जानकारी देते हुए बताया की बहन ज्योति भदोरिया द्वारा 20 सेकंड में 100 भाषा में अभिवादन करने पर उनको एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है।
ग्वालियर शहर का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने वाली बहन ज्योति भदौरिया का स्वामी विवेकानंद सेवा समिति द्वारा माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम में उनका सम्मान किया गया। शहर की इस प्रतिभा के सम्मान में शहर की पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, कमल माखीजानी, श्याम श्रीवास्तव, सीमा सक्सेना, रजनी भदौरिया, शिवम श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, विनोद शर्मा, अशोक साहू, राजू सेंगर, विरजू शिवहरे, मंगलेश इंदुलकर, पुष्पा तिवारी, सलोनी, अंशुल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









