आयुष्मान कार्ड भारत सरकार की स्वास्थ्य के लिये एक बेहतर योजना है: आशीष तिवारी

Feb 09 2022

ग्वालियर। जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य के नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने का कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय द्वारा किया गया। जिसमें डोर-टू-डोर जाकर एनएसएस स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक कर महाविद्यालय में आयुष्मान कार्ड शिविर लगाकर कार्ड बनवाने का कार्य किया जिसके वितरण के लिये सीईओ जिला पंचायत आशीष तिवारी ने कार्ड धारकों को कार्ड का वितरण करके कार्ड का महत्व बताया। यह आयुष्मान कार्ड शिविर डॉ. संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में निरंतर संचालित होते रहेे।
स्वास्थ्य के नि:शुल्क उपचार के लिये प्रति वर्ष पाँच लाख रूपये तक का प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष इलाज के लिये भारत सरकार दे रही है जिसका लाभ सभी वर्गो के परिवारों को मिल सके। क्योंकि इलाज के समय लगने वाला पैसा यदि सहायता के रूप में मिल जाता है, तब हमें उसकी कीमती समझ में आती है। आयुष्मान कार्ड चिकित्सा के क्षेत्र में पाँच लाख रूपये तक का नि:शुल्क सहायता करता है जिसके लिये राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय ग्वालियर द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। जिससे महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं व आस-पास के अन्य नागरिकों को इसका लाभ मिल सके यह बात मुख्य अतिथि सीईओ जिला पंचायत आशीष तिवारी आईएएस ने कही। वर्तमान में माधव महाविद्यालय इस प्रकार के आयुष्मान कार्ड शिविर निरंतर लगा रहा है। जो गरीबों के लिए काफी हितकारी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आशीष तिवारी,  डॉ. मनोज चतुर्वेदी, डॉ. मनोज अवस्थी एवं डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ. विकास शुक्ला उपस्थित थे।
सीईओ आशीष तिवारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा गरीब लोगों के स्वास्थ्य के लिए यह सबसे बेहतर योजना है। जिसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को उठाना चाहिए, क्योंकि संकट की घडी में इस प्रकार के सहयोग काफी सहायक सिद्ध होते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय इकाई इस प्रकार की कंई गतिविधियों को सफलतापूर्वक कर रही हैं उसके लिए बधाई। और भविष्य में शासन की कई प्रकार की योजनाओं में रासेयो सहयोग करेगी ऐसा मेरा विश्वास है।
डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा समय-समय पर अनेक प्रकार की गतिविधियाँ की जाती है और शासन किसी और प्रकार की योजनाओं को क्रियान्वय करने की जिम्मेदारी महाविद्यालय को देगा तो महाविद्यालय एन.एस.एस. द्वारा प्रशासन का पूरा सहयोग करेगा। 
डॉ. अवस्थी ने महाविद्यालय में इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित करने में अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम किसी को लाभ पहुंचा सके वह भी एन.एस.एस. द्वारा जो काफी सराहनीय है। एनएसएस के द्वारा बेहतर कार्य करनें में हम अच्छा योगदान देंगे।
कार्यक्रम में अंजली गोयल, अनिरुद्र शर्मा, वैष्णवी शर्मा, शिवी, शीतल, सिया अग्रवाल, आदित्य आठले, हेमन्त मांझी, विनय प्रताप सिंह राजावत, शीतल, साक्षी, विवेक, तपेन्द्र, रवि, लाखन, राघवेन्द्र, उत्कर्ष, अजय, यश, विश्वजीत, अभय, अर्पणा, आरेश, भुवनेश, हरीशचन्द्र, राज, मानव, बघेश, नरेश, शिवांगी, ओंकार, शैलेन्द्र, हर्ष, ज्योति, फिजा, पारूल आदि लोग उपस्थित हुये।