निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर धुलती मिली बस कलेक्टर ने जप्त करने के दिए आदेश
Feb 09 2022
ग्वालियर। बुधवार सुबह के समय कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह व निगमायुक्त किशोर कन्याल सहित अन्य अधिकारियों ने बस स्टैंड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एक बस स्टैंड पर ही धुलती पाई गई जिसको लेकर कलेक्टर श्री सिंह ने तत्काल बस को जप्त करने की कार्रवाई कराई। निरीक्षण के दौरान कलेटर श्री सिंह ने बस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि उनके द्वारा बस स्टैंड पर बस धोकर या बस का कचरा फेंक कर गंदगी फैलाई तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी, इसके साथ ही उनकी बस भी जप्त जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी बस संचालक अपनी बसें अंदर से साफ कर उनका कचरा एक थैले में भरे और डस्टबिन में ही डालें तथा बस स्टैंड को साफ रखें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस स्टैंड की निरंतर साफ सफाई होती रहे। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन या दूसरे बस स्टैंड पर भी निरंतर साफ सफाई होती रहे और इस की लगातार मॉनिटरिंग हो। इसके साथ ही गत दिवस भी दो बसें धुलती हुई मिली थीं जिनको भी जप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही स्वच्छत व्यवस्था के लिए निरंतर अधिकारी मॉनिटरिंग करते रहे कही भी कोई समस्या हो तो तत्काल उसका निराकरण कराएं और यदि हमारी आवश्यकता पड़े तो हमें बताएं तत्काल समस्या का निराकरण किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









