ईओडब्ल्यू ने पंचायत सचिव के घर पर मारा छापा, बेनामी संपत्ति मिली
Feb 09 2022
ग्वालियर। बुधवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने ग्वालियर में इंद्रा नगर सुबह के समय पंचायत सचिव के घर पर छापा मारा है। छापे में बेनामी संपाि मिली है। जानकारी के अनुसार रोशन सिंह गुर्जर पंचायत सचिव एचाय पिपरोली, गोहद जिला भिंड के दो स्थानों पर ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा छापे की कार्रवाही की है। ग्वालियर में इंद्रा नगर में आरोपी के मकान पर टीम की पड़ताल जारी है। वहीं गोहद के पैतृक मकान पर भी टीम सर्चिंग कर रही है।
अब तक की जांच में इंद्रा नगर में आरोपी के नाम 19 लाख कीमत का मकान, लड़के सौरभ के नाम दो बीघा जमीन गोहद में, पत्नी रेखा बाई के नाम दो बीघा जमीन बनिपुरा गोहद के साथ ही ससुर भारत सिंह के नाम मेन रोड की जमीन दो बीघा 70 लाख, पैतृक गाँव में निर्माणाधीन मकान 1500 वर्ग फीट, बोलेनो कार आरोपी के नाम, मोटर साइकल, दो ट्रैक्टर, गोल्ड ज्वैलरी 6.75 लाख कीमत की, सिल्वर ज्वैलरी 45000, कैश लगभग 17 हजार, बैंक पासबुक- 8 खाते आदि प्रमुख है। ईओडब्ल्यू एसपी अमित सिंह के अनुसार कार्रवाई जारी है। अब पंचायत सचिव के बैंक खाते सीज करने की कार्रवाई ईओडल्यू की टीम करेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









