अटलजी के जीवन से जुड़ी स्मृतियों की पिचर गैलरी तैयार

Feb 08 2022

ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की यादों को संजोने के लिए गोरखी स्कूल परिसर में स्मार्ट म्यूजियम का काम तेज गति से प्रगतिरत है। म्यूजियम में बनने वाली आधा दर्जन गैलरी में अटल के सपूर्ण जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को स्मार्ट तरीके से संजोया जाएगा। इसी क्रम में म्यूजियम में अटल जी की स्मृति को संजोए चित्रों की गैलरी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस गैलरी में अटल के पूरे जीवन के अलग अलग पहलुओं को तस्वीरों के माध्यम से सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया है। 
ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह नें जानकारी देते हुए बताया कि अटल जी को समर्पित अटल यूजियम का कार्य तेज गति से प्रगतिशील है जहां एक और गोरखी स्कूल के एक ब्लॉक को अटल म्यूजियम के रूप में बिल्डिंग की ऐतिहासिकता को सजोते हुए विकसित किया जा रहा है तो वहीं स्मार्ट सिटी का प्रयास है कि अटलजी की स्मृतियों को बड़ी संख्या में म्यूजियम के लिए एकत्रित किया जाए ताकि अटल यूजियम को भव्यता प्रदान की जा सके। श्रीमती सिंह ने बताया कि म्यूजियम में अटल जी की स्मृतियों को सजोते हुए एक पिक्चर गैलरी तैयार हो चुकी है और म्यूजियम के अन्य कार्य भी तेजगति से प्रगतिरत है और जल्द ही शहरवासी अटल जी की स्मृतियों को इस संग्रहालय के माध्यम से देख सकेंगे। इस गैलरी में अटल जी की वैश्विक दौरों, विशेष के अग्रणी नेताओं से मुलाक़ात, उनके जीवनकाल से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को क्रमबद्ध तरीके से दर्शाया गया है।