निर्धन पिंकी के विवाह में की सहायता

Feb 08 2022

ग्वालियर। उदभव संस्था को निर्धन कन्या पिंकी के विवाह में सहयोग का अवसर प्राप्त हुआ। उदभव के अध्यक्ष डॉ केशव पांडेय के साथ सर्व श्री सुरेंद्र पाल सिंह कुशवाह, डॉ अरविन्द मित्तल, मनोज अग्रवाल, शरद सारस्वत, अमर सिंह परिहार, मोनू राणा, वरुण सक्सेना, आफताब आलम, अलोक द्विवेदी, मनीष मौर्य, अंश जादौन, बृजेन्द्र गुप्ता, जितेंद्र डंगरौलिया, सुरेश वर्मा, प्रदीप बिसरिया, ज्योति सिंह, लक्ष्मी परिहार, रजनी तोमर आदि के सहयोग से बालिका को सपूर्ण गृहस्थी का सामान, बर्तन, गैस चूल्हा,11 साडिय़ां तथा विवाह समारोह हेतु सपूर्ण राशन प्रदान किया।