अभाविप ने कराया ट्रैफिक डीएसपी को समस्याओं से अवगत

Feb 08 2022

ग्वालियर। महानगर के ज्यादातर बैंक हॉस्पिटल के पास खुद की पार्किंग नहीं है। पार्किंग न होने के बाद भी नगर निगम उनके ऊपर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है और इसके कारण आमजन जो वहां किसी कारणवश जाते है तो उनकी गाडिय़ों को प्रशासन द्वारा उठा लिया जाता है व चालान बना दिए जाते है। इसके कारण इसी के निमित्त अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मेला ग्राउंड पर ट्रैफिक डीएसपी को घेराव कर समस्याओं से अवगत कराते हुए ट्रैफिक व नगर निगम प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है।
अभाविप ग्वालियर महानगर मंत्री विनोद कुशवाह ने बताया कि ज्यादातर बैंक व हॉस्पिटल राजनैतिक रसूख वाले लोगों के या उनके रिश्तेदारों के है जिसके कारण नगर निगम प्रशासन उनके ऊपर कोई कार्यवाही करने से बचता है यदि ट्राफिक प्रशासन व नगर निगम प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता है तो अभाविप उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस घेराव में देशराज नरोलिया, गौरव राजावत, शेखर करण, विजेंद्र सेगर, कपिल वर्मा, अभिषेक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।