स्वर कोकिला लता दीदी को किए श्रद्धासुमन अर्पित
Feb 08 2022
ग्वालियर। स्वामी विवेकानंद सेवा समिति द्वारा स्वर कोकिला भारत रत्न लता दीदी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई एवं उनको पुष्पांजलि कि गई। स्वामी विवेकानंद सेवा समिति की अध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि फूलबाग चौराहे पर पूरे शहर ने सामूहिक रुप से प्रसिद्ध गायिका जिन्होंने पूरी दुनिया में भारतवर्ष का नाम रोशन किया। हर कोई उनके गाने का मुरीद था सैकड़ों लोगों ने फूलबाग चौराहा पर आकर लता दीदी को पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनको याद किया। इस अवसर पर नूतन श्रीवास्तव, रणदीप सिंह, रेखा शुक्ला, निशा सिंह, उदय श्रीवास्तव, सत्या शर्मा, पंकज भार्गव, ऋषि दुबे, आकांक्षा तोमर, आशु सिंह, सुधा गुप्ता, रिजवान खान, प्रियांशी गुप्ता, मधु वर्मा, अभिषेक शर्मा एवं शहर के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
स्वर कोकिला लता मंगेशकर को 13 को दी जाएगी श्रद्धांजलि
एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवं यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया फोर्ट यूनिट ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में मां तुझे सलाम के नाम का देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक आयोजन 13 फरवरी को शाम 5:30 बजे से इंदरगंज चौराहे पर किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की देश भक्ति के इस सांस्कृतिक आयोजन मां तुझे सलाम में भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर को संस्था द्वारा एवं कलाकारों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस अवसर पर लताजी के देशभक्ति गीतों पर सभी सभी प्रतिभागियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
रामनारायण मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन में चुनिंदा प्रतिभागियों द्वारा देशभक्ति गीतों पर भी प्रस्तुति दी जायेगी। आयोजन के दौरान सपूर्ण इंदरगंज चौराहे को तिरंगा थीम पर सजाया जायेगा। आयोजन समिति के धीरज गोयल शैलेन्द्र माहौर, दीपक अग्रवाल, भूपेंद्र शर्मा गौरव सिंघल अशोक जैन देवेन्द्र बांदिल ने बच्चों से देश भक्ति के इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









