ट्रेन से गिरा युवक, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे
Feb 08 2022
ग्वालियर। मंगलवार सुबह आंतरी स्टेशन पर एक युवक ट्रेन से गिर गया। इस हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। जानकारी के अनुसार पवन खटीक पुत्र हरि खटीक निवासी झांसी अपने छोटे भाई की शादी के कार्ड लगाने ग्वालियर में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां आ रहा था। युवक मंगला एक्सप्रेस में झंासी के प्लेटफार्म नंबर एक से बैठा। जैसे ही ट्रेन आंतरी स्टेशन पहुंची तो वह गेट पर खड़ा था। एकदम से ट्रेन का झटका लगा तो पवन पटरी पर गिर गया। इतनी ही देर में दूसरी तरफ आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गये। उसे जयारोग्य अस्पताल के ट्रॅामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालात स्थिर बताई जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









