स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने किए फायर, तलाश में जुटी पुलिस

Feb 08 2022

ग्वालियर। शहर में शादी के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन का फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को लगने के बाद फिलहाल पुलिस दूल्हे की तलाश में जुटी है। जानकारी अनुसार वायरल वीडियो में स्टेज पर खड़े दूल्हा दुल्हन को एक शख्स आकर लायसेंसी बंदूक देता है, जिससे दूल्हा-दुल्हन दोनों मिलकर दो राउंड हवाई फायर करते हैं और बाद में उसी शख्स को बंदूक थमा देते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को लगी, जिस पर एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया का कहना है कि दूल्हे की तलाश की जा रही है। यह वीडियो शहर के गोले का मंदिर इलाके में किसी गार्डन का है। दूल्हे की जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।