सुदर्शन होटल में फायरिंग और तोडफ़ोड़ करने वाले बदमाशों की हुई पहचान
Feb 08 2022
ग्वालियर। शिंदे की छावनी छप्पर वाला पुल पर सुदर्शन होटल पर फायरिंग कर तोडफ़ोड़ करने वाले बदमाशों की पुलिस ने पहचान कर ली है। रंगबाजी करने वाले युवक डीडी नगर के बताए गए हैं। पुलिस आरोपियों को पकडऩे के लिए डीडी नगर व उसके आसपास के क्षेत्र में दबिश दे रही है। आरोपियों की पहचान सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग से हुई है। इस घटना का वीडियो मंगलवार को सुबह से इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंदरगंज थाना पुलिस ने होटल स्टाफ की रिपोर्ट पर चार युवकों के खिलाफ गोली चलाकर दहशत फैलाने का मामला दर्ज किया है।
छप्पर वाले पुल पर हेमंत गुप्ता का सुदर्शन होटल व बार है। सोमवार की रात को चार युवक खुली जीप से आए। इन युवकों में से एक के हाथ में बंदूक थी। यह युवक रिसेप्शन पर बैठे प्रद्युम्न सिंह निवासी नारायण बिहार कालोनी के पास पहुंचे। युवक प्रद्युम्न सिंह से युवकों ने बीयर देने के लिए कहा। प्रद्युम्न ने कहा अब बार बंद हो चुका है, बीयर नहीं मिलेगी। इस पर चारों युवक रंगबाजी करने लगे। होटल के स्टाफ को धमकाने लगे और अभद्रता करने लगे। इन युवकों ने होटल के गेट का कांच फोड़ दिया और दहशत फैलाने के इरादे से फायर किए। एक कार के कांच फोड़ दिए। सुदर्शन होटल पर गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को होटल के बाहर 315 बोर का चला हुआ कारतूस भी मिला है।
पुलिस ने तोडफ़ोड़ व गोली चलाने वाले बदमाशों की पहचान करने के लिए सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखी। रिकार्डिंग में आरोपी युवक स्टाफ को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। एक युवक ने दो बार रायफल तानकर प्रद्युम्न सिंह को गोली मारने की धमकी भी दी। इससे होटल का स्टाफ घबरा गया।
इंदरगंज थाना पुलिस ने प्रद्युम्न पुत्र नारायण सिंह सेंगर निवासी नारायण बिहार कालोनी की रिपोर्ट पर अज्ञात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि चारों आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









