ऊर्जा मंत्री-रोड चौड़ी करने में सहयोग करें, दुकानदार-अभी जितनी चौड़ाई है, काफी है
Feb 07 2022
ग्वालियर। फूलबाग से किलागेट रोड चौड़ी करने के मामले में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने क्षेत्रीय निवासी और दुकानदारों की बैठक बुलाकर मामले को निपटाने का प्रयास किया, लेकिन लंबी बहस के बाद बैठक बिना निष्कर्ष के समाप्त हो गई। दुकानदारों का कहना था कि रोड जितनी भी चौड़ी है, उतनी काफी है। डीडवाना ओली, फालका बाजार और जनकगंज से भी टेंपो गुजर रहे हैं। किलागेट चौराहे पर यदि ट्रैफिक प्वॉइंट लगाकर व्यवस्था बनाई जाए तो ट्रैफिक जाम होने की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
मंत्री ने कहा कि लोगों के मकान ज्यादा टूटें या किसी घर के उजडऩे की नौबत आए, ऐसी न सरकार की मंशा है और न प्रशासन की। रोड चौड़ी करना इसलिए जरूरी है कि यदि ट्रैफिक व्यवस्थित हुआ तो भविष्य में किले पर जाने वाले पर्यटक इस रास्ते से जा सकें। इससे क्षेत्र में कारोबार को गति मिलेगी। इस पर बैठक में मौजूद एडवोकेट हरिओम अग्रवाल का कहना था कि डीडवाना ओली की चौड़ाई किलागेट रोड से कम है।
इसके बाद भी वहां से टेंपो सहित पूरे बाजार का ट्रैफिक निकल रहा है। ऐसे में किलागेट रोड को ही चौड़ा करना क्यों जरूरी है? उनका सवाल यह भी था कि नगर निगम ने लोगों के घरों पर जो नोटिस भेजे हैं, उसमें अवैध निर्माण का जिक्र क्यों किया गया है। क्षेत्रीय निवासी शील खत्री का कहना था कि उपनगर ग्वालियर की बसाहट सदियों पुरानी है। इतनी पुरानी बस्ती के लिए रोड की चौड़ाई 32-34 फीट काफी है।
इस क्षेत्र में बने पुराने मकान न तो अतिक्रमण हैं और न अवैध, तो फिर उन्हें तोडऩे पर जोर क्यों दिया जा रहा है। कुछ दुकानदारों का कहना था कि रोड की चौड़ाई बढ़ाने से उनका कारोबार पूरी तरह उजड़ जाएगा। लोगों की बात सुनकर मंत्री का कहना था कि मास्टर प्लान के अनुसार रोड चौड़ाई 60 फीट होना चाहिए, लेकिन इससे ज्यादा नुकसान होगा। इसलिए मैंने प्रशासन से बात कर रोड की चौड़ाई 40 फीट करने के लिए कहा है। इसमें कम से कम नुकसान होगा। इसके बाद भी आप एक बार विचार कर लें, इस मामले में हम फिर बैठक करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









