लामनिया क्लब का विजयी आगाज- दद्दा स्मृति संभागीय सीनियर फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ
Feb 07 2022
ग्वालियर। नगर के ख्याति प्राप्त हॉकी एवं फुटबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी स्वर्गीय राजपाल सिंह चौहान (दद्दा) कि स्मृति में 24 वीं संभागीय सीनियर फुटबाल प्रतियोगिता का एमएलबी के खेल मैदान पर एलएनआईपी के कुलपति डॉ विवेक पांडे के मुख्य आतिथ्य में शुरू हुई। कार्यक्रम में अध्यक्षता नगर के भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी और विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर भदौरिया उपस्थित हुए। अतिथियों द्वारा सबसे पहले दद्दा को फोटो पर माल्यार्पण कर सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी एंव स्वागत भाषण में खेल को खेल भावना से खेलने की बात कही। आयोजन कमेटी की तरफ से शिववीर भदौरिया, अयोध्या शरण शर्मा, सचिन पाल, विनय कदम, महावीर पचोरी आदि ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
एमएलबी मैदान पर शुरू हुई प्रतियोगिता का पहला मुकाबला लामनिया फुटबॉल लब और डीडीएफसी की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें लामनिया के साहिल ने 10 वें मिनट एंव आयुष पाठक ने 28 वें मिनट में गोल कर टीम को प्रतियोगिता में आगे खेलने की जगह बनाई। वहीं विपक्षी टीम डीडीएफसी के एक मात्र खिलाड़ी अनुराग 18 वे मिनट में गोल कर सके। इससे पूर्व वीआरजी विरुद्ध एमएलबी की बालिकाओं का प्रदर्शन मैच खेला गया जिसमें बच्चियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें वीआरजी की भावना और रुपाली ने 1-1 गोल किए जबकि एमएलबी की ओर से अंजलि कुशवाह ने एक गोल किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









