नये पश्चिमी विक्षोभ से फिर मौसम बदलेगा

Feb 07 2022

ग्वालियर। रात को ठंडी हवाओं का सितम जारी है। हालांकि मौसम साफ है। दोपहर को सूरज हवाओं को शिथिल कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में कोहरा छाने के आसार हैं। 8 व 9 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, लेकिन यह काफी कमजोर होने से बारिश नहीं करा पाएगा। इससे न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आने के आसार हैं।
पश्चिमी विक्षोभ जाने के बाद न्यूनतम व अधिकतम तापमान बढऩे लगेगा और ठंड घटने लगेगी। बताया जाता है कि पाकिस्तान की ओर से आने वाले पश्चिमी हवाओं की दिशा बदल रही है। यह हवाएं हिमालय से टकराकर उत्तर दिशा की ओर चलने लगी है।