स्वर कोकिला को दी श्रद्धांजलि

Feb 07 2022

ग्वालियर। सोमवार को भारत विकास परिषद शाखा समपर्ण ने 2 मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान को स्वर की देवी हम सब के दिलों में राज करने वाली लता मंगेशकर के निधन पर उन्हें समर्पित किया और राष्ट्रगान के बाद सभी ने 2 मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शाखा संस्थापक एवं राष्ट्रगान प्रभारी संजय धवन, नरेन्द्र शिवहरे, सुरेश अरोरा, मनोज पमनानी, महादेव प्रजापति, फौजदार माहोल, अंजलि रजत, साधना मराठा, पूजा अरोरा व राष्ट्रगान परिवार के सदस्य मौजुद थे।