महिला अध्यक्ष रुचि गुप्ता का इस्तीफा, कांग्रेस अनजान
Feb 06 2022
ग्वालियर। पहले ही भीतरी संघर्ष के जूझ रही कांग्रेस की लड़ाई एक बार फिर सामने आ गई है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रुचि गुप्ता ने पार्टी के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के साथ ही पार्टी को बाय-बाय करहते हुए पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को बड़े ही मार्मिक शब्दों से ओतप्रोत इस्तीफा प्रेषित करते हुए, यह भी पूछा है कि आपने नारा दिया था 'लड़की हूं पर लड़ सकती हैÓ पर यह नहीं बताया कि लडऩा किससे है, यहां तो पार्टी के भीतर ही ऐसे हालात हैं कि सालों तक कांग्रेस के कर्मठ सिपाही के रूप में काम करने के बावजूद भी इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ रहा है।
दूसरी ओर बेहद अचंभित करने वाली बात यह है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा से लेकर किसी भी बड़े पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता को इतने बड़े मामले की जानकारी तक नहीं, जबकि देर रात पौने दो बजे रुचि ने अपना इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। पिछले दिनों भी रुचि को हटाकर दूसरी कांग्रेस नेत्री को जिलाध्यक्ष की कमान सौंप दी थी, तब ही यह साफ हो गया था कि यह मामला यहीं थमने वाला नहीं, हालांकि बाद में रुचि को ही यह पद दे दिया था। उन्होंने यह निर्णय ठीक उस वक्त लिया, जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शहर में मौजूद थे।
इस्तीफे में लगाए यह आरोप
रुचि गुप्ता ने प्रियंका को भेजे गए इस्तीफे में लिखा है कि 'मैने सच्चे मन एवं सच्चे हृदय से कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित होकर पिछले 8 वर्ष तक कार्य किया। दिवंगत मांडवी चौहान दीदी ने मेरे कार्यों एवं संघर्षों को देखकर मुझे 1 वर्ष पहले महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी, यह तो ईश्वर जानता है कि मैंने पूरी लगन निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ इस पद की जिम्मेदारी का निर्वहन किया। यह अलग बात है कि कुछ समय बाद ही मांडवी चौहान पार्टी के प्रति जिम्मेदारियां निभाते हुए इस दुनिया को अलविदा कह गई, उसी दिन मैंने मान लिया था कि राजनीतिक परिवेश में मेरे सर से छत एवं जमीन दोनों चले गए, परंतु कुछ अपनो के भरोसे एवं विश्वास के चलते मैं राजनीतिक सफर में संघर्ष करती रही उसका गवाह मेरा फेसबुक प्रोफाइल है,परंतु दुख इस बात का है कि कांग्रेस पार्टी में जमीनी स्तर पर कार्य करने वालों की इज्जत नहीं होती और अचानक कुछ नेताओं की सिफारिश लगा कर ऊपर से थोपे गए लोग अपनी हुकूमत के दम पर हावी होने की कोशिश करने लगते हैं और उससे भी अधिक दुखद यह है कि संगठन भी जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे लोगों की बात ना सुनकर ऐसे लोगों की बातें सुनते हैं, जिन्हें संगठन की परिभाषा शायद नहीं आती। यह दुख सिर्फ मेरा नहीं है कई जिलों में और भी महिलाओं का है मुझे यह भी पता है कि मेरा समर्पण आज नहीं तो कल कांग्रेस पार्टी आगे याद रखेगीÓ।
एक महिला नेत्री पर भी साधा निशाना
हालांकि रुचि गुप्ता ने पत्र में साफ नहीं कहा है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पार्टी की एक कद्दावर नेत्री नहीं चाहती थीं कि उनके प्रतिद्वंदी के रूप में कोई दूसरी महिला पदाधिकारी अपना स्थान बना सके, जिनके द्वारा लगातार रुचि की जड़ें खोदने का काम किया गया। अंतत: रुचि को कांग्रेस छोडऩी ही पड़ी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने इस मामले में कहा है कि रुचि गुप्ता रात देर तक कार्यक्रम में मेरे साथ थीं, मेरी जानकारी में तो ऐसा कोई मामला नहीं आया है, अब आपने कहा है तो फिर मैं पूछता हूं आखिर उन्होने ऐसा क्यों किया।
इस मामले में पूर्व मंत्री व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बालेंदु शुक्ल का कहना है कि मेरी जानकारी में तो यह मामला नहीं गया है, लेकिन आज कल दलबदल का माहौल चल रहा है और यदि पार्टी में वह घुटन महसूसू करने की बात कर रहीं हैं तो बात करूंगा, उन्हे क्या परेशानी थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









