कथक नृत्याचार्य गुरू नायक को कथक नृत्य के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की

Feb 06 2022

ग्वालियर। नायिक कला निकेतन ग्वालियर के तत्वधान में नृत्याचार्य गुरु पंडित पुरुषोत्तम नायक की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर कथक नृत्य के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्वप्रथम उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शारदा नायक और बडी पुत्री श्रीमति ऋचा पुरोहित ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। नायिका कला निकेतन के फेसबुक पेज से ऑनलाइन के माध्यम से प्रस्तुति की गई, कार्यक्रम में अतिथि गुरु डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर, डॉ समीक्षा शर्मा रहे। कार्यक्रम में विशेष कत्थक नृत्य की प्रस्तुति प्रवीण प्रसाद के द्वारा दी गयी। कार्यक्रम के उपरांत गुरु डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुश्री शिवा नायक, मोहिनी श्रीवास्तव और तनिष्का राजपूत एवं लावण्या गोयल द्वारा किया गया।