कमल नाथ बोले1500 गरीबों को पुलिस व प्रशासन के बल पर हटाना अन्याय
Feb 06 2022
ग्वालियर। सब्जी मंडी विवाद को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को हजीरा चौराहे पर धरना दिया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरूण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा एवं युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी शामिल हुए। धरने को संबोधित करते हुए कमल नाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रशासन और पुलिस के बल से 1500 गरीबों को सब्जी मंडी से बलपूर्वक हटाकर अन्याय किया है। इसके खिलाफ कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।
कमल नाथ ने कहा कि इस अन्याय का जब एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो उनको हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों के खिलाफ भाजपा के इशारे पर प्रशासन द्वेषपूर्ण भावना से कार्रवाई कर रहा है। इसके अन्याय के खिलाफ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है। जब भी मेरी जरूरत पड़ेगी, मैं भी आऊंगा। धरने पर पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व मंत्री राकेश चौधरी, विधायक प्रवीण पाठक, सतीश सिकरवार, सुरेश राजे व डा देवेंद्र शर्मा मौजूद थे। इस दौरान हजीरा मंडी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा ने भी धरने को संबोधित किया।
कमल नाथ ने कहा कि कांग्रेस का आजादी के लिए संंघर्ष करने से लेकर गरीबों पर अत्याचार होने पर उनके साथ खड़े होने का इतिहास रहा है। मंडी से गरीबों को उनका समुचित व्यवस्थापन किए बिना उजाड़ा गया है। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों का भाजपा प्रशासन व पुलिस के बल पर दमन कर रही है। इस अन्याय को कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री के धरने में शामिल होने पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कमल नाथ के हजीरा पहुंचते ही क्षेत्र में जाम की स्थिति निर्मित हो गई।
पूर्व सीएम कमल नाथ जब ग्वालियर एयरपोर्ट से रवाना हुए तो उनकी गाड़ी को विधायक प्रवीण पाठक ड्राइव करते दिखाई दिए।
वहीं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कमलनाथ के बयान पर कहा कि राजनीति केवल वोटों के लिए नहीं, गरीब सर्वहारा वर्ग को सहारा देने के लिए की जाना चाहिए। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, वह गरीबों को बरगला रही है। कांग्रेस सरकार ने ग्वालियर को कुछ नहीं दिया।
कई नेता गिर पड़े, मीडिया से भी हुई धक्का मुक्की
पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट से वह सीधे कांग्रेस नेता मितेन्द्र दर्शन सिंह के घर पहुंचे और वहां उनसे मुलाकात करने के बाद सीधे हजीरा सब्जी मंडी पर चल रहे धरना प्रदर्शन पर पहुंचे। यहां कमल नाथ 10 से 12 मिनट ही रूके हैं। जब वह धरना स्थल पहुंचे तो वहां कमलनाथ के सामने आने और करीब जाने के चक्कर में कई नेता गिर पड़े। इसके बाद जब मीडिया ने कमलनाथ से बात करना चाही तो उनके सुरक्षा कर्मियों ने धक्का मुक्की कर दी। इस दौरान कुछ मीडियाकर्मी भी गिर पड़े हैं।
युवक कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया अभय तिवारी, कुलदीप शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ पुतला जलाने पर गिरफ्तार किए गए नेताओं के घर पहुंचे। पुरानी छावनी में शिवराज यादव के घर भी पहुंचे। शिवराज के पिता बल्ली यादव ने कहा, मेरे बेटे और उसके साथियों के साथ थाने में अपराधियों की तरह मारपीट की गई। यह बहुत गलत है। कांग्रेस को कुछ करना चाहिए। वह घनश्याम घुडसले, अनीस खान, अभिमन्यु पुरोहित, आकाश तोमर के घर भी पहुंचे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









