रात के समय ठंड के तेवर बरकरार
Feb 05 2022
ग्वालियर। उत्तर भारत में वेदर सिस्टम के कमजोर पडऩे तथा राजस्थान पर बने प्रेरित चक्रवात के आगे खिसकने से हवाओं का रुख बदल गया है। अब उत्तर-पश्चिमी की बजाय उत्तर से दक्षिण की ओर सर्द हवा चल रही है। इसके चलते शहर में ठंड ने एक बार फिर यू टर्न ले लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी रात के समय ठंड के तेवर चार-पांच दिन बरकरार रहेंगे।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान व जम्मू-कश्मीर पर बना पश्चमी विक्षोभ कुछ कमजोर पड़ा है। इसके साथ ही राजस्थान पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। यह वर्तमान में हवा के ऊपरी भाग में परिवर्तित होकर हरियाणा पर सक्रिय है। दोनों सिस्टम कमजोर पड़कर आगे बढ़ गए हैं। इस वजह से हवाओं का रुख भी बदल गया है। उत्तर से आ रही सर्द हवाएं अपना असर दिखा रही हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









