अभी खत्म नहीं हुआ है कोरोना- बाजारों में भीड़, पुलिस और इंसीडेंट कमांडर सड़कों से गायब
Feb 05 2022
ग्वालियर। कोराना वायरस संक्रमण की रफ्तार ग्वालियर में धीरे-धीरे कम होती जा रही है। अब चूंकि मामले कम हो रहे हैं तो पुलिस और इंसीडेंट कमांडर भी सुस्त पड़ गए हैं। शादी-समारोह का भी सीन चल रहा है, लेकिन लोग फिर से बेपरवाह होते दिााई दे रहे हैं। शहर के सभी मुख्य बाजारों में सुबह से भीड़ दिखाई दे रही है। न तो लोग मास्क पहने हैं और न ही सोशल दूरी का पानल कर रहे हैं। बता दें कि सात दिन पहले ग्वालियर जिले का ऐसा कौन सा क्षेत्र नहीं है जहां से कोरोना के मरीज न निकले हों। अब मामले कम हो रहे हैं और मप्र में पाबंधियों पर से छूट मिल चुकी है तो जिम्मेदार भी अब बाजारों में दिखाई नहीं दे रहे हैं।
दुकानदार नहीं कर रहे हैं पालन
बाजारों में भीड़ तो देखी ही जा रही है, लेकिन दुकानदार भी नियमों का पालन करने में लापरवाही दिखा रहे हैं। दुकानों पर लोग बिना मास्क के खरीदारी कर रहे हैं। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि लोग कोरोना महामारी को लेकर कतई गंभीर नहीं हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









