अब मां सरस्वती के लिए लड़ेगी हिंदू महासभा
Feb 05 2022
ग्वालियर। हमेशा गांधी के हत्यारे गोडसे को लेकर चर्चा में रहने वाली हिंदू महासभा अब धार भोजशाला और देवी सरस्वती की प्रतिमा को लेकर चर्चा में हैं। सन 1875 में अंग्रेजों ने धार स्थित भोजशाला से मां सरस्वती की प्रतिमा विस्थापित कर ब्रिटेन पहुंचा दी थी। इसी मूर्ति को वापस लाने अब हिंदू महासभा ने संकल्प लिया है।
शनिवार को हिंदू महासभा के कार्यालय पर 147 वां देवी सरस्वती प्रतिमा विस्थापित स्मृति दिवस मनाया गया। जिसमें सरस्वती प्रतिमा वापस लाने संकल्प लिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस संबंध में मांग की गई है। अखिल भारत हिंदू महासभा ग्वालियर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि सन् 1875 में धार भोजशाला मां सरस्वती मंदिर से ब्रिटिश शासन ने मां सरस्वती की प्रतिमा को हटाकर लंदन भिजवाया था। वह प्रतिमा आज भी लंदन के म्यूजियम में रखी हुई है। जो हिंदू समाज सनातन धर्मियों का अपमान है। 8 अप्रैल 2003 में कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा हिंदुओं को धार भोजशाला में पूजन करने का अधिकार दिया था।
हिंदू महासभा ने मांग की है की धार भोजशाला में धार भोजशाला में मां सरस्वती देवी की लंदन से प्रतिमा लाकर स्थापित की जाए। हिंदू महासभा के रामबाबू सेन ने कहा कि पूरे देश के अंदर बसंत पंचमी पर हिन्दू सनातन धर्म प्रेमी अपने आराध्य मां सरस्वती देवी का पूजन कर रहे हैं, लेकिन धार भोजशाला की प्रतिमा लंदन म्यूजियम में रखी है। हर घर में पूजन करना चाहिए। बसंत पंचमी पर सकल हिंदू धर्म की रक्षा के लिए बाल हकीकत राय ने अपना बलिदान दिया था। उन्हें भी नमन किया गया है। जयवीर भारद्वाज ने बताया कि मां सरस्वती की प्रतिमा को लंदन से वापस भारत लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है। 147 साल में किसी भी सरकार या प्रधानमंत्री ने प्रतिमा वापस लाने कोई एक्शन नहीं लिया है। इसलिए शनिवार को बसंत पंचमी पर 147वां मां सरस्वती प्रतिमा विस्थापित स्मृति दिवस मनाया गया है। जिसमें मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन कर लदन के म्यूजियम में रखी प्राचीन प्रतिमा को वापस लाने के लिए अभियान चलाने का संकल्प लिया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









