पॉजिटिव सोच से हरा सकते हैं कैंसर जैसी बीमारी को: डॉ. शर्मा

Feb 05 2022

ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल एवं फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में से विश्व कैंसर डे पर संगोष्ठी का आयोजन अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी की अध्यक्षता में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन के ऑफिस में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  डॉक्टर आरपी शर्मा सचिव रेडक्रॉस सोसायटी ग्वालियर ने बताया कि किस तरह से छोटी सी बीमारी डर के कारण एक भयंकर बीमारी का रूप ले लेती है और धीरे- धीरे व्यक्ति उस बीमारी का शिकार हो जाता है व्यक्ति अपनी पॉजिटिव सोच के कारण बड़ी से बड़ी भयंकर बीमारी को भी मात दे सकता है कैंसर बहुत ही गंभीर बीमारी है इसका पता लगते ही समय से कुशल डॉक्टर से कंप्लीट इलाज लिया जाय योगा व्यामम भी करे हिम्मत रखे पोसिटिव विचार मन मे रखे। 
संस्था की शाखा प्रबंधक नीलम दीक्षित ने संस्था के कार्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी और संस्था द्वारा जरूरत गरीब वर्गों के लिए जो सुविधाएं उपलध करवाई जा रही हैं उनके बारे में बताया और इन सुविधाओं को कैसे और बेहतर बनाया जा सकता है इस पर प्रकाश डाला गया। 
संस्था के सचिव केके दीक्षित ने कैंसर जैसी भयंकर बीमारियों पर जागरूक करते हुए कहा कि कि महिलाओं में कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा अधिक होता है जो कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाती हैं आते उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और इस बीमारी को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। इस व अवसर पर संस्था की कार्यकर्ता स्वाति तोमर, डॉक्टर आरपी शर्मा, सुधीर त्रिपाठी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान डॉ केके दीक्षित, डॉ शशिकांत चतुर्वेदी, राजकुमार यादव, आशीष सोनी, जीआर रमेश सहित आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।